Type Here to Get Search Results !


 

*समाज सेवा से बड़ा ना कोई कर्म और ना कोई धर्म-मुमताज़ अहमद राष्ट्रीय सुरक्षा-प्रबंधन अधिकारी*

प्रेस नोट:-

********

भारत सरकार के अधिनस्थ नीति आयोग के द्वारा पंजीकृत राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के प्रदेश सचिव श्री चन्दन कुमार सिंह को वर्तमान बिहार सरकार के पक्ष धर जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख द्वारा श्री चंदन कुमार सिंह के द्वारा कोरोना काल के दौरान किए गए कार्यों और नि:स्वार्थ सेवा और सम भाव को देखते हुए प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

आगे बताते चलें कि श्री चन्दन कुमार सिंह ने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन परिवार के साथ गरीब और असहाय एवं जरुरत मंद परिवार तक सम्पूर्ण कोरोना काल के दौरान हर महत्वपूर्ण आवश्यक सामग्री एवं संसाधनों को जुटाने और पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।

आगे राष्ट्रीय सुरक्षा-प्रबंधन अधिकारी मुमताज़ अहमद ने एक निजी प्रेस संवाद में कल 20 अगस्त 2021 , शुक्रवार को 10:00 बजे सुबह में शुभकामना देने बिहार राज्य अंतर्गत पश्चिम चंपारण जिले में माननीय श्री चन्दन कुमार के आवास पर अपने संगठन के कुछ सक्रिय पदाधिकारियों के साथ पहुंच रहे हैं।


इस बाबत राष्ट्रीय सुरक्षा-प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि श्री चन्दन कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया जाना चन्दन कुमार सिंह के द्वारा किए गए मानव सेवा और कर्मों का फल है।







Md Ajruddin Ansari
Chief Editor
Fast News India Live
National Incharge NCC/HWO
Whatsapp number = 9971704590



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.