दिनांक 3 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन छत्तीसगढ़ ने रायपुर में एक करोड़ पैंतीस लाख की हेराफेरी का पर्दाफाश किया, संगठन के कार्यों को सिविल लाइन सहायक पुलिस आयुक्त ने सराहा, दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन के निरंतर प्रयासों, उच्च आदर्शों और सतर्कता के कारण आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक करोड़ पैंतीस लाख रुपए की बारी हेराफेरी का खुलासा हुआ।
इस बड़ी सफलता के बाद संगठन के मुख्य पदाधिकारियों की एक विशेष समीक्षा बैठक रायपुर के सिविल लाइन थाना प्रांगण में आयोजित की गई। इसके उपरांत, संगठन के सभी पदाधिकारी सिविल लाइन सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय में उपस्थित हुए। वहां आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अपीलीय अधिकारी ने संगठन के इस साहसिक कार्य की भूरि - भूरि प्रशंसा की और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। अपीलीय अधिकारी ने संगठन को आश्वस्त करते हुए कहा, आप लोग समाज हित में आगे भी इसी तरह पूरी निष्ठा से कार्य करते रहे, पुलिस विभाग के अधिकारी आपको कानून के दायरे में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान संगठन को कानून के तहत विधि सलाहकारों द्वारा विशेष मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ जिससे आगामी समय में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगाई को अत्यधिक मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन के स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ जी के कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। संगठन ने आगे भविष्य में स्टेट डायरेक्टर के मार्गदर्शन और सहयोग से आगे भी इस तरह के कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे।
बैठक व कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी गण :
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी,प्रणव जी, देवेन्द्र कुमार ठाकुर जी, राकेश दांडेकर जी, संगठन के लीगल एडवाइजर अधिवक्ता चंद्रमणि नायक जी, अधिवक्ता अनिल गेदम जी सहित अन्य कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान कुछ विशेष तस्वीरें भी मिडिया के लिए जारी की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा, यह सफलता हमारी एकजुटता का परिणाम है। यदि हम सभी पदाधिकारी इसी तरह संगठन के प्रति समर्पित होकर काम करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हम भ्रष्टाचार रूपी दूरी को समय सीमा के भीतर कम करके समाज पूरी तरह मुक्त कर देंगे।
पदाधिकारियों ने समाज में व्याप्त अनियमिताओं के खिलाफ भविष्य में इसी तरह पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
English Version 👇
NCCHWO Chhattisgarh Exposes Fraud of ₹1.35 Crore in Raipur | Police Commissioner Appreciates Efforts
Date: 3rd August 2026
Raipur, Chhattisgarh
The National Corruption Control and Public Welfare Organization - NCCHWO, Chhattisgarh achieved a major success against corruption in the state capital Raipur today.
A fraud of ₹1.35 Crore involving forged documents was exposed due to the continuous efforts, high ideals, and vigilance of the organization.
Special Review Meeting & Police Appreciation
Following this big success, a special review meeting of the key office bearers of the organization was held at the Civil Lines Police Station premises, Raipur.
After this, all office bearers of the organization visited the office of the Assistant Commissioner of Police, Civil Lines.
In the program held there, the appellate officer highly praised the organization's courageous work and congratulated all the office bearers.
Assuring the organization, the officer said:
_"Keep working with the same dedication for public welfare. The Police Department officials will provide you with all possible support within the ambit of the law."_
Legal Guidance Received
During this important program, the organization also received special guidance from legal advisors as per the law. This will further strengthen the fight against corruption in the coming days.
The entire program was successfully conducted under the able guidance of NCCHWO State Director, Shri Devendra Kumar Joseph Ji.
The organization reiterated that with the guidance and support of the State Director, such programs will continue to be conducted successfully in the future as well.
Office Bearers Present at the Meeting & Program
The following dignitaries were prominently present on this important occasion:
State President Shri Dinesh Sharma Ji, Pranav Ji, Devendra Kumar Thakur Ji, Rakesh Dandekar Ji, Legal Advisor Advocate Chandramani Naik Ji, Advocate Anil Gedam Ji, along with many other office bearers and members.
Some special photographs were also released for the media during the event.
Addressing the gathering, the State President and other senior officials said:
_"This success is the result of our unity. If all office bearers continue to work with such dedication towards the organization, the day is not far when we will completely free society from the disease of corruption within a time frame."_
The office bearers reaffirmed their pledge to continue working with full dedication against irregularities in society and expressed gratitude to everyone.




