Type Here to Get Search Results !


 

कर्नाटक के जिला मंडया से मनु के बी ने थामा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार एवं जन कल्याण संगठन का दामन

 


चंडीगढ़, 17 सिंतबर - राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण सङ्गठन में सम्मिलित होकर देश हित के लिए सेवार्थ भाव से कार्य करने वाले वालंटियर्स में जोश और जज्बा देखने को मिल रहा है सातः ही सङ्गठन में सदस्यों की सदस्यता में बढ़ोतरी दिनों दिन हो रही है। 

इसकी जानकारी सङ्गठन के राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रणजीत वर्मा ने दी उन्होंने कहा कि एक के बाद एक कर भारी संख्या में  लोग सङ्गठन से जुड़कर रोजमर्रा की जरूरतों और परेशानियों का सामना कर रहे उन लोगों जोकि खुद की मदद करने में आर्थिक या किसी अन्य कारणों से जूझ रहे हैं उनकी मदद कर रहे हैं। शिक्षा,भोजन,कपड़े से लेकर स्वास्थ्य तक के आवश्यक साधनों को मुहैया कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं जोकि संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने


बताया कि कर्नाटक के जिला मंडया से श्री बंसथा प्रदेश अध्यक्ष (नागरीक सुरक्षा प्रकोष्ठ)  एवं रिटायरड एनएसजी ब्लैक कैट कंमाडो के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष (नागरीक सुरक्षा प्रकोष्ठ ) के रूप में श्री मनु के बी  को नियुक्त किया गया।  वहीं मनु जी ने राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रंजीत वर्मा  का धन्यवाद कर सङ्गठन का  दामन थामा। वहीं उन्होंने बताया कि अब सङ्गठन रूपी परिवार का हिस्सा बन देश सेवा व समाज के लिए कुछ करने की ठान हाथ आगे बढ़ाया है वहीं राष्ट्रीय मुख्य सचिव सहित सङ्गठन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.