आज दिनांक 11/09/2021 को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालवीय नगर, जयपुर के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जे पी सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय
विद्यालय संगठन के सेवानिवृत उपायक्त श्री जे एम रावत साहब रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री शत्रुंजय सिंह , प्रदेश महासचिव श्रीमति विजय पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमित कुमार गोयल, प्रदेश अध्यक्ष ( महिला प्रकोष्ठ ) श्रीमति अरुणा टांक, प्रदेश महासचिव ( महिला प्रकोष्ठ ) श्रीमति शिखा पारीक एवम पर्यावरणविद श्री हनुमान प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। प्रदेश महासचिव (
महिला प्रकोष्ठ ) शिखा पारीक द्वारा छात्राओं व समस्त विद्यालय स्टाफ को सभी पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया साथ ही छात्राओं को अपने अधिकारो के लिए जागरूक किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री जे पी सिंह द्वारा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के उद्देश्यों से सभी को अपने सम्बोधन में अवगत करवाया, साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाये जाने के लिए सभी को
जागरूक किया। संगठन द्वारा मानवाधिकारों के विषय पर भी जागरूक किया। साथ ही सभी को बताया कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संघ सदैव जनहित में कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। भ्रष्टाचार के उन्मूलन में सदैव लड़ाई लड़ता रहेगा एवम शोषित वर्ग को न्याय के लिए संघर्षरत रहेगा। श्री शत्रुंजय सिंह, विजय पारीक एवम अरुणा टांक द्वारा कार्यक्रम के पश्चात सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।
जय हिंद,
जय भारत।
Md Ajruddin Ansari
Chief Editor
Fast News India Live
National Incharge NCC/HWO
www.ncchwo.blogspot.com
www.ncchwonews.blogspot.com
Whatsapp number = 9971704590