*दिनांक 10.03.2022 को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के धर्मेंद्र कुमार प्रदेश अध्यक्ष एवं मुनीन्द्र कुमार सिंह प्रदेश सचिव द्वारा की गई कड़ी पहल*
बिहार के बगहा -1 प्रखंड से
घूसखोर प्रधान लिपिक गिरफ्तार, 25 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बगहा-1 प्रखंड के ICDS कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत शंभूनाथ पांडेय को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को निगरानी डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची टीम गिरफ्तार लिपिक को अपने साथ मुजफ्फरपुर लेकर चली गई।
जानकारी के मुताबिक प्रधान लिपिक शंभू नाथ पांडेय ने एक आंगनबाडी सेविका की सेवा स्थाई करने के एवज में डुमरिया गांव निवासी रजनीश कुमार गिरी से 25 हजार रूपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत रजनीश कुमार ने निगरानी एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं प्रदेश सचिव मुनीन्द्र कुमार सिंह से की थी।
मुनीन्द्र कुमार सिंह धर्मेंद्र कुमार
प्रदेश सचिव प्रदेश अध्यक्ष
(सिविल डिफेंस सेल) (सिविल डिफेंस सेल)
बिहार बिहार