*शहीद हुए वीरों के नाम एक पौधा लगाकर उनको दी श्रद्धांजलि। ममता शर्मा।*
आज दिनांक 26-07- 2022 को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के द्वारा कारगिल में शहीद हुए वीरों के नाम एक शम्मी का पौधा लगाकर उन को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विशेष रुप से चंडीगढ़ संगठन की डायरेक्टर ममता शर्मा, राधा शर्मा, चंडीगढ़ प्रदेश के प्रभारी मनीष दुबे, स्टेट सचिव संजय टंडन, जसपाल सिंह, मोहन चौधरी, परमपाल सिंह राकेश दुबे पंचम चौहान अंचल सिंह राजू कुशवाहा और विशेष रूप से राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा उपस्थित रहे।।
संगठन की डायरेक्टर ममता शर्मा ने बताया। 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में हिंदुस्तान के द्वारा अपनी जीत दर्ज करते हुए। कई माताओं ने अपने कालजे के टुकड़े अपने बेटे, देश की आर्मी ने अपने जवान और देश के लोगों ने अपनी रक्षा करने वाले वीर वीरों को खो दिया था उनकी शहादत को सलाम करते हुए आज राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरंतर एवं जन कल्याण संगठन के द्वारा एक पौधा वीरों के नाम लगाकर उनको अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ममता शर्मा ने बताया इस पौधे को संगठन के द्वारा बच्चे की तरह पालकर बड़ा किया जाएगा।
अंत में राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के द्वारा देश के 17 राज्यों में यह कार्यक्रम संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।
Note : Mr Deepak Sharma के आग्रह पर राष्ट्रीय मुख्य सचिव कुछ देर के लिये program का हिस्सा बने थे।