राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश का 92वां टीकाकरण शिविर मानगो वास्तु विहार कॉलोनी बैकुंठ नगर में आवासीय कार्यालय में संपन्न हुआ।
18 जुलाई को हुए शिविर में स्थानीय कई लोग टीका नहीं ले पाए थे। कई बुजुर्ग तथा महिलाओ के आग्रह पर जिला प्रशासन के सहयोग से एक घंटे के लिए टीसीआई की वैक्सिनेशन टीम को बुलाकर 60लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया।
संगठन के द्वारा प्रत्येक सप्ताह दो कैंप लगाकर मानगो के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को बूस्टर डोज दिलाया जाएगा।
कई सामाजिक संगठनों तथा समाजसेवियों ने अपने अपने क्षेत्रों में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
जिला प्रशासन को मानगो तथा अन्य क्षेत्रों की सूची बनाकर दे दी गई है। अभी टीका उपलब्ध होते ही सभी कैंप संपन्न कर लिए जाएंगे।
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन तथा टीसीआइ वैक्सिनेशन टीम का आभार।
राष्ट्रीय कमेटी ने प्रदेश प्रमुख रवि जी एवं टीम की सराहना की।