आजादी के अमृत महोत्सव के पावन बेला पर 15 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ उत्तर प्रदेश के कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रभारी एवं निर्देशक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया प्रकोष्ठ श्री शत्रुजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला अधिकारिता प्रकोष्ठ डॉक्टर शालिनी एवं समस्त संगठन के सदस्य के उपस्थिति में डॉक्टर अनिल कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान के साथ 75 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही सादगी एवं समृद्धि के साथ मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अपने विचारों को व्यक्त किया एवं भारत के सभी जल थल एवं वायु सेना के अधिकारियों तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर आयुषी सिंह, इंदिरा, जूही, गुड़िया, राजू कुमार, बाकर रजा, विपिन कुमार एवं अवनीत कुमार इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।