Type Here to Get Search Results !


 

NCCHWO जनपद कुशीनगर की बैठक संपन्न


 राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश की बैठक का आयोजन 03/11/22 को दयाल पब्लिक स्कूल पडरौना में सम्पन्न हुआ।

   बैठक में जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार लिप्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी या निजी क्षेत्र में अत्याधिक पैमाने पर भ्रष्टाचार फैलता जा रहा है, पर अंकुश लगाये जाने के विषय पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल पदाधिकारीयों को उनके अधिकार पत्र को जिम्मेदारीयो का एहसास दिलाते हुए हवाले किया गया।

   बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारीयों ने संजय कुमार श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष के साथ साथ मंडल अध्यक्ष Ncchwo (पदोन्नति) गोरखपुर बनाये जाने पर प्रसन्नता जताई एवं शुभकामनाएं दी।

   रत्नेश मिश्र उपाध्यक्ष जी ने जनपद के असहाय,दबे,कुचले, प्रताड़ित या शासन प्रशासन द्वारा नजर अंदाज किए गए जनता को उनके अधिकार की लड़ाई के लिए Ncchwo कुशीनगर की टीम संकल्पित है। उनके हितों के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर लखनऊ से लेकर दिल्ली सरकार तक को अवगत किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को उनके जिम्मेदारी को समय-समय पर एहसास कराते रहेंगे।

इस अवसर पर Ncchwo कुशीनगर के संजय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष, आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव महा सचिव, अतुल कुमार श्रीवास्तव बरिष्ट उपाध्यक्ष, रत्नेश कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, डॉ सुर्य प्रकाश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, आशीष त्रिपाठी  मंडल सचिव,नील रत्न श्रीवास्तव (एडवोकेट) विधि सलाहकार, रीता अस्थाना अध्यक्षा महिला सेल, किरन सचिव महिला सेल,हमीनुन नेशा, विनय शाहा, मक्शूद राजा,मधुरेन्द्र शुक्ल सचल दश्ता स्वास्थ विभाग उपस्थिति थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.