Type Here to Get Search Results !


 

नया साल NCCHWO के परिवार एवं देशवासियों के लिये सुखदायी एवं शुभ हो : रणजीत वर्मा, राष्ट्रीय मुख्य सचिव NCCHWO


 *नया साल नयी उम्मीदें और नया जोश। देखते ही देखते कब यह साल बीत गया पता ही नहीं चला। साल 2022 सबके लिए एक जैसा नहीं रहा होगा। किसी के लिए यह साल काफी व्यस्त और थका देने वाला रहा तो किसी के लिए बोरिंग तो किसी के लिए काफी उम्मीदों वाला रहा होगा। खैर हर साल आपके लिए एक नई शुरुआत है जहाँ आप नए सिरे से हर काम को शुरू करते हैं और सभी पुराने गीले शिकवे भूलकर आगे बढ़ते हैं।*


सर्वप्रथम आप सभी को नववर्ष 2023 की बहुत बहुत शुभकामनायें। आज हम सभी यहाँ पर 1 जनवरी 2023 का स्वागत कर रहे हैं। साल 2022 को पुरानी अच्छी यादों को समेटकर नए साल 2023 में नयी शुरुआत करने के लिए आप सभी को शुभकामनायें। जैसे की हम सभी जानते हैं की New Year को हर साल 31 दिसंबर की मध्य रात्रि से मनाया जाता है। विश्वभर में 1 जनवरी को नयी शुरुआत की जाती है।


सभी देशवासी इस नए साल को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं और पुरानी सभी बुरी बातों को भुलाने की कोशिश करते हैं। नए साल में हम सभी को मिलकर अपने संगठन को नयी दिशा देनी है और अपनी लाइफ एवं समाज और देश को और बेहतर देने के लिए खुद से वादा करना हैं और नयी उमंग ,लक्ष्य ,आशा और चुनौतियों का सामना करने का प्रण लेना है। साल 2022 में विश्व में कई ऐसी घटनाएं घटित हुयी जिन्होंने मानव जाति को इस ओर सोचने को मजबूर कर दिया। रूस और यूक्रैन की लड़ाई हो या प्रकृति का की मार सभी प्रकार की आपदाओं से हमे दो चार होना पड़ा। लेकिन हर साल एक नया लक्ष्य और चुनौती लेकर आता है हमे इनका सामना करना होता है। परेशानियां और दुविधाएं मानव जीवन का भाग है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं की हम उनसे हार जाएँ हर नया साल नयी खुशियां और चुनौतियों से भरा हुआ होता है हमे उसके लिए तैयार रहना होगा।


नए साल 2023 को मनाने का हमारा उद्देश्य नयी सोच और नयी उमंग के साथ पुरे साल की शुरुआत करना है। नए साल में हम सभी को अपनी बुरी आदतों को पीछे छोड़ अच्छी आदतों और सुव्यवस्थित दिनचर्या को अपनाना चाहिए। अच्छी राह पर चलना जो कुछ पिछले साल गलतियां की हों उन्हें सुधारना है।


अंत में  एक बार फिर से NCCHWO के पदाधिकारियों एवं देशवासियों को नए साल 2023 की बहुत बहुत शुभकामनायें !

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.