राजेंद्र कुमार महतो बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार एवं जन कल्याण संगठन के झारखंड प्रदेश सलाहकार
April 29, 2023
0
हजारीबाग। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने राजेंद्र कुमार महतो को जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रहने, पुनर्जागरण एवं सामाजिक उत्थान कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर लड़ाई जारी रखने, खासकर हक, अधिकार दिलाने के लिए संघर्षरत रहने के कारण, उसके काम करने के तरीके,उनके समर्पण भावना, अनुभव एवं उत्तम नेतृत्व क्षमता को देखते हुए शनिवार को झारखंड राज्य का प्रदेश सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। ईमानदारी,मेहनत,विनम्रता और सादगी पूर्वक जीवन जीने के कारण युवा इनसे काफी प्रेरित हुए हैं। नियुक्ति के बाद राजेंद्र कुमार महतो ने स्पष्ट किया है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर सफल क्रियान्वयन, भ्रष्टाचार पर रोकथाम तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए सक्रिय युवाओं को संगठित करना मेरी प्राथमिकता है ताकि भ्रष्टाचार के रोकथाम और जनकल्याणकारी कार्यों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्वित की जा सके। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपना मोबाइल नंबर 9631715253 जारी किया है। निस्वार्थ भाव से सामाजिक उत्थान हेतु कार्य करने के इच्छुक युवा इस नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। जिससे संगठित होकर अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी जा सके।