Type Here to Get Search Results !


 

NCCHWO के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने कई जगहों पर चलाया जन कल्याण अभियान एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित : रेखा भूषण, राष्ट्रीय अध्यक्ष

 





 

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन उत्तर प्रदेश ने श्री मती रेखा भूषण जी की उपस्थिति में प्रदेश प्रेसिडेंट श्री गंगेश सिंह जी ने गोंडा में गरीब कालोनियों में बच्चों को पाठन सामग्री और भोजन वितरित किया कर्नलगंज तहसील मीडिया समन्वयक श्री प्रभात तिवारी जी ने नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया।। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का हेल्थ चेकअप डॉक्टर श्री मती मीनाक्षी टंडन जी के द्वारा किया गया तथा निःशुल्क दवाएं, फ्रूट्स एवं जूस आदि का वितरण  श्री मती सुनीता सिंह, शोभा सिंह, तेजस्वी गोस्वामी, प्रीति सौरभ द्वारा किया गया।।  इस मौके पर  सभी पदाधिकारियों ने केक काटकर  एनसीसीएचडब्ल्यूओ का स्थापना दिवस मनाया।। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री रेखा भूषण द्वारा सुश्री सुनीता सिंह, डॉक्टर मीनाक्षी टंडन, सुश्री प्रीति सौरभ एवं सुश्री शोभा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्टिफिकेट देकर उनको सम्मानित भी किया गया।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.