आज 10 नवंबर विश्व टीकाकरण एवं विश्व विज्ञान दिवस पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार द्वारा कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोरखपुर में एच आई वी वायरस के वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एक अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया, कॉलेज की सभी लड़कियों ने इस कैंप में हिस्सा लिया और अवधेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक सुना।
अवधेश कुमार ने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के बारे में भी सबको बताया कि हम कैसे सरकार एवं जनता के लिए काम करते है। कॉलेज के प्रबंधन ने भी अवधेश कुमार दी गई जानकारी के लिए उनको सराहा और उनका और संगठन का धन्यवाद किया।।
राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा, चेयरमैन, दीपक शर्मा प्रशासक ब्रिगेडियर हरचरण सिंह और अध्यक्ष रेखा भूषण ने अवधेश के प्रयासों की प्रशंसा की।।




