Type Here to Get Search Results !


 

NCCHWO मेडिकल सेल उत्तर प्रदेश ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शुरू किया बड़ा जागरूकता अभियान ; डॉक्टर नीरज टंडन, प्रदेश डिप्टी डायरेक्टर

 




"आकर्षण का पर्दाफाश” थीम के साथ युवाओं को तम्बाकू और निकोटिन से दूर रहने का संदेश

NCCHWO मेडिकल सेल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी में तम्बाकू एवं निकोटिन विरोधी व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना रहा।

31 मई को World Health Organization द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जबकि पूरे मई माह में तम्बाकू विरोधी जागरूकता अभियान संचालित किए जाते हैं। वर्ष 2026 की थीम

आकर्षण का पर्दाफाश : तम्बाकू और निकोटिन की लत से मुकाबला” रखी गई है।

कार्यक्रम में कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल सेल NCCHWO के डॉ. नीरज टंडन ने कहा कि तम्बाकू एवं निकोटिन आज युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। पान मसाला, गुटखा एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों के सेवन से भारत में मुख कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि आकर्षक विज्ञापन एवं दिखावटी प्रचार कम उम्र के युवाओं को तेजी से इस लत की ओर धकेल रहे हैं, जिसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में सृजन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ओरल कैंसर एवं तम्बाकू उत्पाद जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 400 नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तम्बाकू सेवन से होने वाले कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग तथा मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को NCCHWO की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर  NCCHWO मेडिकल सेल की प्रदेश अध्यक्षा डॉक्टर मीनाक्षी टंडन, सृजन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के डॉ. अखिलेश वर्मा, Indian Medical Association से डॉ. मनोज शर्मा सहित अन्य चिकित्सकों एवं समाजसेवियों ने उपस्थित रहकर युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते युवाओं को तम्बाकू और निकोटिन की लत से नहीं बचाया गया तो आने वाले समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां समाज के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं। इसलिए NCCHWO लगातार जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करने का कार्य कर रहा है।

राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा, राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा, राष्ट्रीय प्रशासक ब्रिगेडियर हरचरण सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा भूषण ने डॉक्टर नीरज टंडन एवं टीम की इस इवेंट के लिए प्रशंसा की।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.