राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन छत्तीसगढ़ ईकाई की एक अहम बैठक राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा एवं स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ के निर्देशन में संपन्न हुई, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा जी को सौंपा गया कार्यभार।
आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को शाम पांच बजे से 6-00 बजे तक शासकीय प्राथमिक शाला प्राग्रण, चंगोराभाठा रायपुर में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा एवं स्टेट डायरेक्टर देवेन्द्र कुमार जोसफ के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में इस बैठक का सफल आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान संगठन को और गतिशील व प्रभावी बनाने के लिए स्टेट डायरेक्टर देवेन्द्र कुमार जोसफ जी के निर्देशन मे आगामी महत्वपूर्ण कार्यभार प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा जी को सौंपा गया। इसके साथ ही, प्रशासनिक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमिताओं पर अंकुश की मांग को लेकर सहायक आयुक्त को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।
बैठक के मुख्य बिंदु और निर्णय:
स्टेट डायरेक्टर देवेन्द्र कुमार जोसफ जी के दिशा निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में संगठन के प्रभावी कदमों को आगे बढ़ाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष को नया जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि प्रदेश में संगठन के कार्य में तेजी आए।
सरकारी योजनाओं का विधिवत पालन :
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि शासन द्वारा समाज कल्याण और विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए जो अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उसे संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आगे आकर उसे पुरा करें। इस पारदर्शिता को सुनिश्चित करना संगठन का मुख्य उत्तरदायित्व तय किया गया।
भ्रष्टाचार और अनियमिताओं पर जानकारी साझा: प्रदेश के। सभी उपस्थित पदाधिकारियों के साथ शासन में हो रहे भ्रष्टाचार और शासकीय विसंगतियों के संबंध में विस्तृत आंकड़े व महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
कमिश्नर को ज्ञापन:
सहायक आयुक्त को सौपा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जनता के हक और सरकारी योजनाओं में हो रही किसी भी प्रकार की अनियमिताओं को तुरंत दूर किया जाए।
पदाधिकारियों का मंतव्य: संगठन को और अधिक प्रभावी मजबूत बनाने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने -अपने विचार व सुझाव रखे।
इस अवसर पर संगठन की एकजुटता और यादों को संजोने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों की सामूहिक फोटोग्राफी भी ली गई।
बैठक के अंत में सभी को संदेश दिया गया कि आगामी बैठक की संपूर्ण तैयारी और तारीख की सूचना संगठन के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जाएगी। अंत में सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए बैठक का समापन हुआ।


