राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 3 सितंबर 2026 को जबलपुर स्थित श्री राम जानकी हनुमान मंदिर परिसर में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के नवनियुक्त लीगल सेल के मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री हंसराज भारतीय जी एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रंजीत वर्मा जी वीडियो कॉल के माध्यम से बैठक से जुड़े और सभी सदस्यों को संगठन के विस्तार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
राष्ट्रीय मुख्य सचिव जी की अनुमति से छत्तीसगढ़ के स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ जी भी वीडियो कॉल पर जुड़े। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष करने के बावजूद उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए उपस्थित महिलाओं को जनजागरण अभियान से जुड़कर समाज के विकास कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। उनके इस जज्बे की सभी ने सराहना की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री हंसराज भारतीय जी ने महिलाओं से साक्षरता अभियान से जुड़ने और संगठन की सदस्यता लेने की अपील की, ताकि जहाँ भी अनियमितता हो, वहाँ कानून के तहत सख्त कार्रवाई हो सके।
मुख्य अतिथि श्री दिनेश शर्मा जी ने कहा कि हक की लड़ाई और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। हर घर की समस्या के समाधान के लिए एडवाइजरी जारी की जाएगी।
बैठक के दौरान जबलपुर की महिलाओं ने संगठन से जुड़कर साक्षरता, कानूनी जागरूकता और जनजागरण के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा, राष्ट्रीय प्रशासक ब्रिगेडियर हरचरण सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री रेखा भूषण ने छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश की नवनिर्वाचित टीम की सराहना की।



