श्रीगंगानगर, 20 सितंबर 2026
एनसीसीएचडब्ल्यूओ के प्रदेशाध्यक्ष श्री रूपेंद्र कुमार अरोड़ा (शैम्पी अरोड़ा) के नेतृत्व में आज श्रीगंगानगर में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई।
प्रदेशाध्यक्ष श्री अरोड़ा ने पूर्व में पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने को लेकर जो ऐलान किया था, उसी को अमल में लाते हुए आज हरियाली से वंचित सड़क किनारे के स्थानों पर टीम के साथ पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, "पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों को आगे आकर इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।"
उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और शहर के अन्य क्षेत्रों में भी आवश्यकता के अनुसार पौधारोपण किया जाएगा।
इस अभियान में सर्वश्री वाची जुनेजा, देव सिढाना, बंटी अरोड़ा, वंश कालड़ा, विनोद काठपाल, गुरदीप सिंह, पंकज कामरा, पंकज अरोड़ा और टिंकू धुरिया सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





