दिनांक 11-9-2026 को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन का छत्तीसगढ़ ईकाई द्वारा संगठन का स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। स्थान - रायपुर/ बालोद/ धमतरी/ कुरुद/ गुरुर राजधानी रायपुर सहित विभिन्न जिलों, तहसीलों और ग्रामीण अंचलों में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन के बैनर तले विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
राजधानी रायपुर में संगठन के सभी पदाधिकारी मदर टेरेसा विकलांग सेवा संस्थान में पहुंच कर विकलांग महिलाओं और बच्चों के बीच समय बिताते हुए। केक काटकर सेवा भाव के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। कुमुद वह गुरुर - जिला धमतरी के अंतर्गत कुरुद तहसील के काली मंदिर प्रांगण तथा जिला बालोद के अंतर्गत गुरुर तहसील में भी भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने बैनर तले एकजुट नजर आए। कार्यक्रम में महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा ठाकुर जी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस को अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया इस अवसर पर उन्होंने अपना स्थान ग्रहण कर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश दांडेकर जी, प्रदेश सचिव श्री झरोखा राम साहू जी, प्रदेश सचिव श्री प्रणव जी, देवेन्द्र ठाकुर जी, जिला अध्यक्ष धमतरी श्री श्रीकांत मिश्रा जी, जिला सचिव श्री नरेन्द्र साहू जी, प्रदेश सचिव श्री अमित साहू जी, प्रदेश सचिव श्री आलोक साहू जी, मिडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में प्रादेशिक, जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आई सम्मानित महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन से जुड़कर स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी के निर्देशानुसार उन्हें जो कार्य सौंपा गया है उसके अनुरूप वह पुरे छत्तीसगढ़ की महिलाओं को एकजुट कर जनहित के कार्यों में उनका सहयोग देंगी। आज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं ने उपस्थित होकर संगठन में एकता का परिचय दिया और सामाज से संबंधित कार्य आगे भी पूरी निष्ठा से करती रहेगी।
स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ जी ने कहा कि संगठन पूरी तरह से जनहित, जनकल्याण और परोपकार के कार्यों के लिए समर्पित है। प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसीलों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों से संगठन और मजबूत हुआ है। स्टेट डायरेक्टर व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश में व्याप्त अनियमिताओं और भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदैव तत्पर है। जनहित से जुड़े मुद्दों और समस्याओं का निराकरण तुरंत किए जाने पर जोर दिया गया ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके। गुरुर तहसील के आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में आई महिला कार्यकर्ताओंने हिस्सा लिया। नेतृत्व ने महिलाओं के विशेष योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं से जुड़े छोटे छोटे मुद्दों का तत्काल समाधान किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर एसडीएम और जिला स्तर पर कलेक्टर से सहयोग लेकर हरसंभव प्रयास करते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।











