Type Here to Get Search Results !


 

NCCHWO छत्तीसगढ़ टीम के प्रादेशिक कार्यालय की बैठक धमतरी में संपन्न

 



राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक धमतरी स्थित वशिष्ठ गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में मितानधारा फाउंडेशन से संबंधित विषयों सहित जनहित, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के उद्देश्यों, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा आम नागरिकों के अधिकारों से संबंधित विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जनहित से जुड़े मामलों को तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर सक्षम मंच तक पहुंचाना तथा नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश सचिव श्री झरोखराम साहू ने कहा कि जनहित से संबंधित प्राप्त शिकायतों और दस्तावेजों का नियमानुसार परीक्षण कर उन्हें संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

जिला अध्यक्ष, धमतरी श्री श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि जिले के नागरिकों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित प्रशासनिक एवं वैधानिक मंचों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

जिला सचिव, धमतरी श्री अमित साहू ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

जिला सचिव, बालोद श्री नरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि जनजागरूकता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर प्रयासों से आगे बढ़ाया जाएगा और इसके लिए महिलाओं की सहभागिता को प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

English Version:

An important meeting of the National Corruption Control and Public Welfare Organization, Regional Office Raipur, Chhattisgarh, was held at Vashishtha Garden, Dhamtari. In the meeting, detailed discussions were held on various issues related to public interest, social awareness and public welfare, including matters related to the Mitandhara Foundation.

In the meeting, in-depth deliberation was held on the objectives of the organization, public awareness against corruption, transparency, accountability and issues related to the rights of common citizens.

_State President Shri Dinesh Kumar Sharma_ said that the main objective of the organization is to bring matters related to public interest to the competent forum on the basis of facts and evidence and to make citizens aware of their rights. He called upon all office bearers and workers to work with impartiality, transparency and responsibility.

_State Secretary Shri Jharokharam Sahu_ said that complaints and documents received related to public interest should be examined as per rules and presented before the concerned departments. He laid special emphasis on ensuring transparency and accountability in the work.

_District President, Dhamtari Shri Shrikant Mishra_ said that every possible effort will be made to bring the problems related to the citizens of the district to the concerned administrative and legal forums on a priority basis.

_District Secretary, Dhamtari Shri Amit Sahu_ while giving information about the current activities and upcoming action plan of the organization, urged all office bearers and workers to work with mutual coordination.

_District Secretary, Balod Shri Narendra Kumar Sahu_ said that the works related to public awareness and public welfare will be carried forward through continuous efforts and for this, participation of women will be encouraged.

Other office bearers and workers of the organization were present in the meeting.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.