चंडीगढ़ में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण *संगठन के तीसरे स्थापना दिवस पर चंडीगढ स्टेट की डायरेक्टर ममता शर्मा* के द्वारा मलोया कॉलोनी में रहने वाले *बच्चों एवं सेक्टर 32 की महिलाओं के साथ केक काटकर* स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया। इस अवसर पर उनके साथ *विशेष रुप से स्टेट जनरल सेक्रेटरी अनुराधा शर्मा एवं ऑर्गेनाइज्ड सेक्रेटरी अमनदीप कौर* उपस्थित रहीं।
ममता शर्मा के द्वारा महिलाओं को संगठन के कार्य पद्धति के बारे में जानकारी दी। और यह *बताया गया कि संगठन समाज के उत्थान* के लिए क्या क्या कार्य कर रहा है और इसके साथ साथ *उन्होंने महिलाओं को स्वयं सक्षम बनाने के लिए सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं* के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को प्रेरित किया।
अंत में ममता शर्मा ने महिलाओं से कहा कि *आप एक कदम आगे बढ़ाएं संगठन आपके साथ कदम से कदम मिलाकर* आपके साथ खड़ा है।
राष्ट्रीय कमेटी ने सुश्री ममता शर्मा एवं टीम को भी बधाई दी और Foundation Day Celebration के इस अंदाज की सराहना की