कहते हैं दुनिया की सबसे बदनसीब मां होती है, अपनी संतान के लिये स्वर्ग लिये मां सारी उम्र संतान स्वरुप मिले हुए नरक में ही जन्म लेती रहती है, फिर भी उस अभागिन के मुंह से संतान के लिये दुआ ही निकलती है, चाहे उसकी संतान चोर या डाकू हो। इसी तरह पिता भी अपनी संतान के लिये कोल्हू के बैल की तरह दिन रात काम करके अपने बच्चे को इस दुनिया में इस लायक बनाता है कि दुनिया उसे देख सके और वो दुनिया को देख सके। परंतु जब बेटे की शादी हो जाती है तो कुछ बेटों को अपने मां बाप बोझ लगने लगते हैं और उन्हें वृद्बा आश्रम में फैंक देते हैं। जब कोई त्योहार आता है तो उनको भी अपने बच्चों की याद आती है कि हम उनकी इच्छा पुरी करने के लिये क्या क्या करते थे, परंतु उन बच्चों को शायद अपने मां बाप की याद क्यों नहीं आती। यही भावना रखते हुए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र जोसेफ ने अपनी टीम के साथ 9 नवंबर को श्याम नगर वृद्धा आश्रम का दौरा करने का निश्चय किया, उनके साथ समय बिताया और अपनी टीम के साथ वहां के वृद्ध लोगों में कंबल व मिठाई वितरण का वितरण किया, दीपावली के पावन पर्व पर वृद्ध जनो को कंबल व मिठाई दी गई वहां उपस्थित वृद्ध जनों ने देश के जितने राज्य हैं व जहां संगठन के लोग हैं साथ में हमारे संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को उन्होंने अपना आर्शीवाद दिया। साथ में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। इस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी गण देवेंद्र कुमार जोसफ , देवेंद्र सिंह ठाकुर , राकेश दांडेकर , मंगेश देसाई , सुनिल गायकवाड़ आदि। किन्हीं कारणों से कुछ पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो पाए।
राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा, चेयरमैन दीपक शर्मा, प्रशासक ब्रिगेडियर हरचरण सिंह एवं अध्यक्ष रेखा भूषण ने देवेंद जोसेफ और उनकी टीम की इस कार्य के लिये खुब प्रसंशा की और कहा कि देश में काम रहे सभी सदस्यों को हर त्यौहार पर ऐसे आश्रमों का दौरा करके उनका दर्द बांटना चाहिये।।