आज दिनांक 9-7-2024 को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यालय के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जोसफ के अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम कन्या शाला में शिक्षिका,प्रचार्या एवं बालिकाओं के साथ मिलकर शाला प्रांगण में फलदार वृक्ष का पौधा रोपण किया गया। स्कूल के बालिकाओं द्वारा सुंदर सा संदेश प्रस्तुत
किया गया। पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ। आओ हम सब मिलकर पेड़ लगाए। आज के कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी गण प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जोसफ, प्रदेश एडवाइजरी सेक्रेटरी देवेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश दांडेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन लाजरस, प्रदेश उपाध्यक्ष भिशम लाल देवांगन, प्रदेश सेक्रेटरी मनोज कुमार तिवारी, प्रदेश सेक्रेटरी देवेंद्र वर्मा आदि।
राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा ने टीम की सराहना की और सभी प्रदेश के अध्यक्षों से कहा कि हम सबको इसी तरह अपनी टीम के साथ मिलकर वृक्षारोपण का काम करना चाहिए।। राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा, प्रशासक ब्रिगेडियर हरचरण सिंह एवं अध्यक्षा रेखा भूषण ने छत्तीसगढ़ टीम की सराहना की।