राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियन्त्रण एवं जन कल्याण संगठन, उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा गोमतीनगर स्थित ओमैक्स R1 की झुग्गी बस्ती में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 बच्चों को आलू, पूरी और जलेबी वितरित की गई तथा 50 महिलाओं को सेनेटरी पैड दिए गए। इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना और महिलाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
सुनीता सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री रेखा भूषण का धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।। इस पुनीत कार्य में शामिल सदस्य थे:
श्रीमती सुनीता सिंह, राज्य समन्वयक, श्रीमती शोभा ठाकुर, राज्य सचिव इनकी उपस्थिति और प्रयासों से यह सेवा कार्य और भी प्रभावी एवं सार्थक बन सका।
सुनीता सिंह ने पूरे उत्तर प्रदेश टीम का हृदय से आभार किया, जिनमें डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, गंगेश सिंह, तेजस्वी गोस्वामी, डॉ. मीनाक्षी टंडन, प्रीति बेरी शामिल है।।