Type Here to Get Search Results !


 

NCCHWO के सभी सम्मानित सदस्यों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस'2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: राष्ट्रीय नेतृत्व

 

गणतंत्र दिवस का यह दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और हमारे महान नेताओं के दृष्टिकोण की याद दिलाता है। हमें हमेशा एकता, समानता और राष्ट्र के प्रति सम्मान के मूल्यों का पालन करना चाहिए। 

हम सभी देख रहे हैं कि आजकल देश में नफरत का माहौल गर्म हो रहा है, देश के लिये जीना मरना केवल हमारे सैनिकों का ही काम नहीं, हमारा हम सबका धर्म भी है। सरहदों की रक्षा तो हमारे सैनिक करते आये है, और भली भांति कर भी रहे हैं, मगर आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, दुश्मन फेक अकाउंट  बनाकर गलत पोस्ट्स डालकर हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा को, हमारी एकता पर प्रहार करना चाह रहा है, इसलिए कम से कम हमें इन पोस्ट को कभी भी सीरियस नहीं लेना है और न ही कोई जवाब देना है, दुश्मन जब ताकत से हमारे साथ नहीं जीत सकता तो वो हमारी एकता और अखंडता पर प्रहार करना चाहता है, परंतु हमें ऐसी ताकतों से सावधान रहना है, अगर हम लड़ नहीं सकते तो कम से कम हम सोशल मीडिया पर किसी भड़काऊ पोस्ट का जवाब न देकर भी देश के लिए काम करेंगे।। अगर हम रिएक्ट ही नहीं करेंगे तो दुश्मन अच्छी तरह समझ जाएगा कि हम इनकी आंतरिक सुरक्षा पर बार नहीं कर पाएंगे।। सर्वविदित है, कि जब हम किसी ताकतवर को ताकत से नहीं हरा सकते है तो वो हमारी एकता पर प्रहार करता है, हमें विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाकर हमें अलग करता है और फिर तो किसी भी ताकतवर को हरा सकता है।। इससे हमारी सरकारों को भी बल मिलता है, क्योंकि सरहदों की रक्षा तो हो रही है, परंतु आंतरिक सुरक्षा भी तो बहुत जरूरी है।। इसलिए कृपया सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को नजरअंदाज कर देना भी बहुत बड़ी बात है, जिससे दुश्मन समझ जाता हैं कि इनकी आंतरिक सुरक्षा भी ताकतवर है।। हां हमें सुरक्षा एजेंसीज की सहायता करनी है।।

आइए हम सब मिलकर अच्छे नागरिक बनने और भारत की प्रगति के लिए काम करने का संकल्प लें। अंत में एक बार फिर से सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.