आज दिनांक 5 जुलाई 2026 को 11:00 बजे राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के जिला सह प्रदेश कार्यालय, बेतिया, पश्चिम चंपारण में एक बैठक का आयोजन किया गया और नए ऑफिस का उदघाटन भी किया गया, जिसकी शुभारंभ जिला अध्यक्ष मो आबिद हुसैन एवं जिला सचिव अहमद अंसारी के द्वारा की गई ।
इस संगठन परिवार समारोह के मुख्य एवं अतिविशिष्ट कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों एवं योजनाओं पर चर्चा की गई जिसके मद्देनजर जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष हबीब हुसैन और संगठन के जिला सचिव मोजफ्फर ईक्बाल सहित प्रमंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार जिला अधिकारी से मिलकर जल्द ही सामाजिक परिवेश में हो रही विकास के बाधाओं पर बात-चीत करेंगे l जिसकी स्वीकृति एवं जानकारी संगठन के नैशनल प्रोटोकॉल ऑफिसर मुमताज़ अहमद के द्वारा राष्ट्रीय मुख्य सचिव माननीय रंजीत वर्मा को दी गई, रंजीत वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस पर सभी पदाधिकारियों के बधाई दी और कहा कि इस ऑफिस में सभी पदाधिकारियों को हफ्ते में एक मीटिंग करनी होगी, मीटिंग के स्पीकर मुमताज अहमद होंगे जो समय समय पर नेशनल चीफ सेक्रेटरी के सचिवालय को एक एक गतिविधि की रिपोर्ट देते रहेंगे और साथ ही पूरे राज्य में संगठन का विस्तार करने के साथ साथ प्रशासन के साथ मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान भी करवाएंगे।। स्टेट नोडल ऑफिसर रंजीत कुमार भी टीम को अब पूरा सहयोग देंगे।।
मौके पर मौजूद सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रंजीत वर्मा जी का आभार व्यक्त किया l





