स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन छत्तीसगढ़ ईकाई द्वारा दूसरा इवेंट रायपुर में राष्ट्रभक्ति, जनसेवा और नारी शक्ति को समर्पित एक भव्य एवं प्रेरणा दायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम दोपहर 12-00 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। जिसमें सभी पदाधिकारी और सदस्य अंत तक उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ जी ने अपनी अस्वस्थता के कारण वह शारीरिक रूप से अनुपस्थित रहने के बावजूद, दूरभाष के माध्यम से सभी को शुभकामनाएं भेजी। उन्होंने कड़ा संदेश दिया कि देश और संगठन के हित में सभी को हमेशा एकजुट होकर कार्य करना है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से राष्ट्रहित में अपनी ताकत पहचाने और अटूट एकता का परिचय देने का आव्हान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज में बदलाव और जन कल्याणकारी कार्यो को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने के लिए महिलाओं की एकजुटता सबसे जरूरी है।
संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा डूमरतराई सब्जी मंडी प्रांगण में भव्य गौ-सेवा का कार्य किया गया, जहां बेजुबान गायों को आदरपूर्वक गुड़ खिलाया गया।
महिला सशक्तिकरण का संकल्प बोरिया कला हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जया द्विवेदी को संगठन को और मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की सदस्यता और सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए गए इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर हो रही अनियमिताओं के खिलाफ महिलाएं जागरुक होकर अपना हक ले सकें और आगे बढ़ सके।
एकजुटता ही हमारी शक्ति है जनसेवा ही हमारा धर्म है।
जय हिन्द जय भारत।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन छत्तीसगढ़ टीम।
English Version
*NCCHWO Chhattisgarh Unit Organized 4 Grand Events on Independence Day 2026*
On the occasion of *79th Independence Day, 15th August 2026*, the *Chhattisgarh Unit of National Corruption Control & Human Welfare Organisation* successfully organized *3 grand events in Raipur* dedicated to *Patriotism, Public Service, Women Empowerment and Gau Seva*.
1. *Flag Hoisting & Felicitation Ceremony*
2. *Public Awareness Program on Women Empowerment* at Boria Kala Housing Board Colony
3. *Gau Seva* at Doomartarai Vegetable Market premises
All office bearers and members participated with great enthusiasm from 12:00 PM to 2:00 PM.
State Director *Shri Devendra Kumar Joseph Ji* sent his blessings over phone.
State President *Shri Dinesh Sharma Ji* and Women Wing President *Smt. Jaya Diwedi Ji* led the programs and gave the message of unity and service.
*"Unity is our strength. Public service is our religion."*
*Jai Hind! Jai Bharat!*
*NCCHWO Chhattisgarh Team*





