राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन छत्तीसगढ़ ईकाई के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व टाटीबंध स्थित सरौना पार्षद कार्यालय में अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। यह कार्यक्रम संगठन के स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ जी के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशानुसार के अनुसार सुबह 7-00 बजे से 10-00 के तक आयोजित किया गया। स्वास्थ्य अस्वस्थ होने के कारण स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ जी उपस्थित नहीं हो सके । समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय महोल में ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात पूरा परिसर देशभक्ति गीतों से गुंज उठा। इस दौरान देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करते हुए शहीद दिवस के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा ने उपस्थित जनसमूह, स्थानीय पार्षदों और गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा मुख्य कर्तव्य राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन का विस्तार करना,मानव कल्याण व जनहित के कार्य करना तथा समाज में व्याप्त अनियमिताओं व भ्रष्टाचार का अंत करना ।
उन्होंने समाज के हर वर्ग - महिलाओं - पुरुषों को एक मंच पर आकर संगठन से जुड़ने का आव्हान किया, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक प्रभावी जनजागरण अभियान चलाया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने बल देते हुए कहा कि हम एक रहेंगे और एकता के सूत्र में बंधकर कार्य करेंगे। उन्होंने यह वचन भी दिया कि जनसमस्याओं के निवारण के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा और हर समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा।
स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ का संदेश।
कार्यक्रम में स्टेट डायरेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार जोसफ जी के अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने दूरभाष के माध्यम से अपना विशेष संदेश भेजकर कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और संगठन के लोक-कल्याणकारी कार्यो की सराहना की।
समारोह में विशिष्ट जनों की गरीमामयी उपस्थिति रही, जिनमें। संगठन के महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा ठाकुर, प्रदेश सचिव श्री प्रणव जी एवं स्थानीय पार्षद गण व अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं नागरिक।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों द्वारा कुछ जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे गए,जिन पर संगठन द्वारा त्वरित एवं सुचारू रूप से निराकरण किया जाना प्रस्तावित किया गया।


