सामाजिक कार्यकर्ता बसंत महतो झारखंड प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ के निदेशक (डायरेक्टर) पद्दोन्नत।
February 28, 2023
0
चक्रधरपुर। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने बसंत महतो को मंगलवार को जन कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रहने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर लड़ाई जारी रखने, उनके काम करने के तरीके, राष्ट्र एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण भावना, उत्तम नेतृत्व क्षमता और पिछले नियुक्ति के कार्यानुभव के आधार पर पदोन्नति करते हुए यूथ सेल, झारखंड राज्य का डायरेक्टर (निदेशक) नियुक्त किया है। इससे पहले वे झारखंड राज्य के स्टेट जनरल सेक्रेटरी (राज्य महासचिव), युथ सेल के पद पर कार्यरत थे। ईमानदारी,मेहनत,विनम्रता और सादगी पूर्वक जीवन जीने के कारण युवा इनसे काफी प्रेरित हुए हैं। पदोन्नति के बाद बसंत महतो ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करके केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर सफल क्रियान्वयन,भ्रष्टाचार पर रोकथाम तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए झारखंड में सक्रिय युवाओं को संगठित करना मेरी प्राथमिकता है ताकि भ्रष्टाचार के रोकथाम और जनकल्याणकारी कार्यों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपना मोबाइल नंबर 7004715020 जारी किया है। निस्वार्थ भाव से सामाजिक उत्थान हेतु कार्य करने के इच्छुक युवा इस नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। जिससे संगठित होकर अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी जा सके। ज्ञात हो कि बसंत महतो सामाजिक गतिविधियों में काफी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इनका प्रभाव अत्यधिक है।

