राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने कड़ी मशक्कत कर बुझाई जंगल में लगी आग
March 03, 2023
0
गम्हारिया। प्रखंड के पिंड्राबेड़ा, तिलोपदा एवं बांकीपुर वन क्षेत्र के जंगल इन दिनों धू-धूकर जल रहा है। इस आग से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। आग छोटे पौधे, झाड़ियों और उनके बीच रहने वाले जीव -जंतुओं को नष्ट कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के सरायकेला खरसावां जिला महासचिव राहुल देव महतो एवं सहयोगी श्रीराम महतो ने अग्निशमन टीम की मदद से जंगल में धधक रहे आग को देखा। उन्होंने जंगल की आग को बुझाने का निर्णय लिया। तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत से उन्होंने जंगल में भड़की आग बुझाया। आग पर काबू पाने के बाद राहुल देव महतो ने बताया कि धू-धूकर जल रहा आग से जंगल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। आग प्रत्येक वर्ष महुआ के मौसम में लगता है। किंतु वन विभाग उसकी रोकथाम के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाती। यदि मौसम आने के पूर्व ही इसकी रोकथाम के उपाय किए जाए तो इस पर काबू पाया जा सकता है। आग बुझाने वाले युवकों में मुख्य रूप से राहुल देव महतो, श्रीराम महतो एवं अन्य शामिल थे।