Type Here to Get Search Results !


 

लड़कियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम -30/6/2025 एनसीसीएचडब्लूओ कर्नाटक द्वारा आत्मरक्षा और फिटनेस प्रशिक्षण

 





लड़कियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम -30/6/2025 एनसीसीएचडब्लूओ कर्नाटक द्वारा आत्मरक्षा और फिटनेस प्रशिक्षण

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण और जन कल्याण संगठन (एनसीसीएचडब्लूओ) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और नए कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाता है। जिसका स्लोगन है "शिक्षित करें, प्रेरित करें हर लड़की के लिए एक उज्जवल भविष्य का निर्माण करें",  साथ साथ आत्मरक्षा कौशल सिखाना महिलाओं को छेड़छाड़ की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी सशक्त बनाता है। 

कर्नाटक के मैसूर में लड़कियों के लिए श्री शारदा पब्लिक स्कूल (एसएसपीएस गर्ल्स स्कूल) में एक निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेंसई मनु द्वारा किया गया जो एनसीसीएचडब्लूओ मंड्या जिला अध्यक्ष भी है,  डॉ. वसंता पूवैया, राष्ट्रीय समन्वयक, एवं छात्र प्रशिक्षक जन्म कुमार वरिष्ठ छात्र ने मांड्या जिले में 60 छात्रों एवं कर्मचारियों के लिए आत्मरक्षा और लड़कियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया, जिसमें 50 से 100 छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. ए. सोनिया मडप्पा, जो सलाहकार है एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ भी है और साथ साथ  वह मैसूर जिला NCCHWO की अध्यक्ष भी हैं, वो भी इस कार्यक्रम का हिस्सा रही।  इस शिविर में, डॉ. वसंता की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही, छात्राओं को बुनियादी शारीरिक फिटनेस अभ्यासों का ज्ञान दिया, जो उन्हें फिट रखेंगे और उन्हें उच्च स्तर का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे। NCCHWO के डॉ वसंथा, डॉ सोनिया एवं श्री मनु ने एसएसपीएस गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल और सभी स्टाफ का धन्यवाद जिन्होंने इस प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा ने डॉ वसंथा, डॉ सोनिया एवं श्री मनु की ऐसे प्रोग्राम करने के लिए उनकी तारीफ की और कहा कि गर्ल्स को सशक्त बनाने के लिए हरे सभी  पदाधिकारियों को ऐसे प्रोग्राम करते रहना चाहिए।। राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा, राष्ट्रिय प्रशासक ब्रिगेडियर हरचरण सिंह एवं अध्यक्ष सुश्री रेखा भूषण ने भी डॉ वसंथा एवं टीम की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.