Type Here to Get Search Results !


 

अपनी लड़कियों को सेल्फ डिफेंस में पारंगत करें, डांस में नहीं : डॉक्टर्व के वसंत, राष्ट्रीय प्रभारी NCCHWO

 







नेशनल करप्शन कंट्रोल एंड ह्यूमन वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (NCCHWO) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और नए स्किल्स डेवलप करने के लिए प्रोग्राम चलाता है। इसलिए हर लड़की को शिक्षित करें, सशक्त करें, प्रेरित करें, हर लड़की के लिए एक बेहतर भविष्य बनाएं। 

आत्मरक्षा कौशल सिखाने से महिलाएं छेड़छाड़ की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त होती हैं। लड़कियों के लिए एक मुफ्त रेगुलर ट्रेनिंग कैंप, वसंत मार्शल आर्ट्स एकेडमी (हमारा हेडक्वार्टर) द्वारा आयोजित करता है, जिसके प्रेसिडेंट डॉ. के. वसंत पूवैया है जो NCCHWO के नेशनल कोऑर्डिनेटर और कर्नाटक के स्टेट प्रेसिडेंट हैं। यह प्रोग्राम इस कैंप में रोज़ाना होता था, अब हमारा कराटे स्कूल कराटे और मार्शल आर्ट्स सिखा रहा है। आज की क्लास गवर्नमेंट पी यू कॉलेज जेसी नगर बैंगलोर में हुई। आज कम से कम एक बैच में 20-25 स्टूडेंट्स थे, बैचवाइज़ क्लास हुई। डॉ. वसंत ने स्टूडेंट्स को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित किया। आज उन्हें बेसिक फिजिकल फिटनेस एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी गई जो उन्हें फिट रखेगी और उन्हें उच्च स्तर का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगी। 

डॉक्टर वसंत का कहना है कि अपनी बेटियों को सेल्फ डिफेंस में पारंगत कर दो डांस में नहीं और उनकी सुरक्षा के बारे में सोचना बंद कर दो, अपनी सुरक्षा कैसे करनी है, उनको हम सिखा देंगे, जो आगे चलकर समाज और देश के काम भी आएगी।। हमारा संगठन NCCHWO लड़कियों या औरतों को यह शिक्षा फ्री में देता है ।।

NCCHWO के राष्ट्रीय नेतृत्व के डाक्टर वसंत की प्रशंसा की और कहा कि परोपकार की यह भावना एक भूतपूर्व सैनिक में ही हो सकती है, जिन्होंने पहले एक NSG Black Cat Commando बनकर देश की सेवा की, अब NCCHWO का हिस्सा बनकर अपने राज्य की लड़कियों को फ्री ऑफ सिस्ट पावरफुल बना रहे है, ऐसे लोग बहुत कम होते है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.