Type Here to Get Search Results !


 

एनसीसीएचडब्ल्यूओ जिला गोंडा के यूथ सेल की पहली मीटिंग सम्पन्न : गंगेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश।


 एनसीसीएचडब्ल्यूओ ने शुरू किया 'ऑपरेशन क्लीन अप', गैस सिलेंडर ब्लैकमार्केटिंग और अफवाहों पर कसेगी नकेललखनऊ, 29 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सहित देशभर में गैस, पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए नेशनल करप्शन कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एनसीसीएचडब्ल्यूओ) ने 'ऑपरेशन क्लीन अप' शुरू किया है। इस अभियान के तहत सभी प्रदेशों में प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की हाईलेवल वर्चुअल मीटिंग्स हो रही हैं।उत्तर प्रदेश की मीटिंग आज (29-03-2026) आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न जिलों के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों का मुख्य उद्देश्य अफवाह फैलाने वालों, सरकारी मूल्य से अधिक दर पर गैस सिलेंडर बेचने वाली एजेंसियों, एजेंट्स और दुकानों को चिह्नित करना है। सबूत संग्रह के बाद लाइसेंस रद्द, जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।गोंडा जिले की कमान टीम लीडर विमलेंद्र जायसवाल को सौंपी गई है। टीम में सूचना-सबूत संग्रह प्रमुख विष्णु कुमार, जन जागरूकता और शिकायतकर्ता समन्वय के लिए देवांशू, पब्लिक सहयोग के लिए सुगंधा, अरुण कुमार, संदीप, आशीष, सूचना प्रसारण के लिए शिवपूजन कन्नौजिया तथा प्रशासन-सरकार समन्वय के लिए गंगेश सिंह और रेखा भूषण शामिल हैं।पूरे अभियान का संचालन ब्रिगेडियर हरिचरण सिंह करेंगे, जबकि बैकअप में चीफ सेक्रेटरी रंजीत कुमार के नेतृत्व में 36 सदस्यीय स्पेशल टीम सहयोग करेगी। ब्रिगेडियर हरिचरण सिंह ने बताया कि टीमों की रिपोर्टिंग सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को होगी।एनसीसीएचडब्ल्यूओ का यह कदम आम जनता को राहत प्रदान करने और गैरकानूनी गतिविधियों पर त्वरित रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.