Type Here to Get Search Results !


 

NCCHWO के सभी पदाधिकारियों एवं देश वासियों को हार्दिक बधाई : राष्ट्रीय कमेटी


 



NCCHWO के सभी पदाधिकारियों एवं देश वासियों को हार्दिक बधाई : राष्ट्रीय कमेटी

26 जुलाई का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। यह दिन कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की जीत को दर्शाता है। 1999 में कारगिल की पहाड़ियों पर लड़ी गई इस जंग ने न सिर्फ भारत की सीमाओं की रक्षा की, बल्कि दुनिया को भी भारतीय सेना की ताकत का परिचय कराया।

कारगिल युद्ध मई 1999 में तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान के सैनिक और आतंकी घुसपैठियों ने गुपचुप तरीके से भारत की नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित चोटियों पर कब्जा कर लिया। उन्होंने भारतीय क्षेत्रों में ठिकाने बना लिए और गोलाबारी शुरू कर दी। जैसे ही इस बात की जानकारी भारत को मिली, भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय शुरू किया।

भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में, बर्फ से ढके दुर्गम पहाड़ों पर चढ़ाई कर, दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस युद्ध में कई बहादुर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। कैप्टन विक्रम बत्रा ("यह दिल मांगे मोर"), लेफ्टिनेंट मनोज पांडे, ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादवजैसे योद्धाओं की वीरता आज भी हमें प्रेरणा देती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.