NCCHWO उत्तर प्रदेश द्वारा उच्च शिक्षा प्राथमिक विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण के द्वितीय डोज का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 50 बालिकाओं को टीका लगाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी 50 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण के साथ-साथ बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु डायरी, पेन एवं खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।
इस कार्यक्रम में निम्न सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग रहा: अवधेश सिंह, प्रीति बेरी, शोभा ठाकुर एवं प्रदेश कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह
कार्यक्रम को विद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित सभी लोगों द्वारा सराहा गया। इस प्रकार के प्रयास बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
राष्ट्रीय मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश टीम की सराहना की और कहा कि हमारी टीम जो यह कार्य कर रही है, बहुत ही महत्वपूर्व है, जिसे हम सेंट्रल सरकार एवं राज्य सरकार तक पहुंचा रहे है, एक बात और अगर हम खुद की इच्छाओं का गला घोंट कर उस पैसे को हम समाज के उस वर्ग पर खर्च करते है, तो इससे अच्छा काम और आपसे महान कौन हो ही नहीं सकता।। राष्ट्रीय चेयरमैन, दीपक शर्मा ने कहा कि मुझे गर्व है कि उत्तर प्रदेश टीम अपनी नेक कमाई से जो समाज को दे रहे है, वही सच्ची समाज सेवा है, सरकारी ड्राइव को तो हर कोई हिस्सा बनता है। राष्ट्रीय प्रशासक ब्रिगेडियर हरचरण सिंह ने कहा कि जब भी सरकारी स्कीम को सफल बनाने के लिए तो दुनिया जुड़ जाती है, परंतु हमारी टीम अपने पैसे खर्च करके बच्चियों को जो यह खुराक दे रही है वो बहुत ही अच्छा काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्षा के नेतृत्व और उनकी कंट्रीब्यूशन से ही यह काम किया है रहा है, इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व रेखा भूषण जी भी भूरी भूरी प्रशंसा करता है।।



